नगर परिषद सरई में शान से लहराया तिरंगा, सीएमओ सुरेंद्र सिंह उईके ने किया ध्वजारोहण

सरई। शनिवार को देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इसी कड़ी में नगर परिषद कार्यालय सरई में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेंद्र सिंह उईके ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर सीएमओ सुरेंद्र सिंह उईके ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है और हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।समारोह में नगर परिषद सरई अध्यक्ष अनुराधा सिंह, पार्षद प्रेम सिंह भाटी, रामपति जायसवाल, महिपाल सिंह, पार्षद प्रतिनिधि शहजाद खान, राम सजीवन बसोर, उपयंत्री प्रभुनाथ पटेल, अकाउंटेंट दिलीप सिंह गहरवार, संजय साकेत, आरती सिंह, मीना रावत, उदित साहू, विजय जायसवाल, भगोले साकेत, आनंद सिंह, राजेश यादव, कुलदीप रावत, सुरेश साकेत, रामचरित जायसवाल सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













