17 अगस्त से मदन महल से चलेंगी रीवा, अंबिकापुर और सिंगरौली इंटरसिटी ट्रेनें

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के अंतर्गत चलने वाली तीन महत्वपूर्ण इंटरसिटी ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव किया गया है। रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत यह नई व्यवस्था 17 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गई है। अब 22189/22190 रीवा-जबलपुर, 11265/11266 जबलपुर-अंबिकापुर और 11651/11652 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मुख्य टर्मिनल जबलपुर की जगह मदन महल स्टेशन होगा।
बदले हुए समय और रूट का विवरण:
रीवा-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस (22190/22189):
गाड़ी संख्या 22190 रीवा से सुबह 05:45 बजे चलकर सुबह 10:07 बजे मदन महल पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 22189 मदन महल से शाम 17:00 बजे प्रस्थान कर रात 21:22 बजे रीवा पहुंचेगी।
अंबिकापुर-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस (11266/11265):
गाड़ी संख्या 11266 अंबिकापुर से सुबह 06:15 बजे चलकर दोपहर 15:20 बजे मदन महल पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 11265 मदन महल से दोपहर 12:25 बजे रवाना होकर रात 23:00 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी।
सिंगरौली-मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस (11652/11651):
गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली से सुबह 04:40 बजे चलकर दोपहर 12:05 बजे मदन महल पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 11651 मदन महल से शाम 16:05 बजे प्रस्थान कर रात 23:45 बजे सिंगरौली पहुंचेगी।
यात्री इन ट्रेनों की विस्तृत समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139, एनटीईएस (NTES) और रेलवन ऐप का उपयोग कर सकते हैं।













