बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
करौटी के ग्राम ओरगाई में 11 वर्षीय बालिका ने लगाई फांसी, कारणों की जांच में जुटी गोभा चौकी पुलिस

सिंगरौली। गोभा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करौटी के ग्राम ओरगाई में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक 11 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक बालिका की पहचान सौम्या साकेत (11 वर्ष), पिता इंद्रजीत साकेत, निवासी ग्राम ओरगाई के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही गोभा चौकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बालिका द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।













