स्वतंत्रता दिवस पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 92 लीटर अवैध शराब जब्त

वैढ़न, सिंगरौली। स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस के दौरान जिले में अवैध शराब के संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में वैढ़न और मोरवा क्षेत्र में दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 92.16 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 12 हजार 435 रुपये बताई गई है। वैढ़न क्षेत्र में माजन मोड़, तूसाखांड, बनौली, कचनी और बिलौंजी सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई की गई। वहीं मोरवा क्षेत्र में जयंत के लक्ष्मी मार्केट और रिहायशी मकानों से शराब बरामद हुई।
सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नीलिमा मार्को सहित विभागीय अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













