बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सुल्तानपुर से जल उठाकर बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए सिंगरौली के कांवड़िये

सिंगरौली-भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन सिंगरौली से निकला कांवड़ियों का जत्था मंगलवार सुबह सुल्तानपुर पहुंचा, जहां विधि-विधान से जल उठाने के बाद सभी कांवड़िये बैजनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और बोल बम तथा हर-हर महादेव के जयघोष लगाए।

कांवड़ियों ने बताया कि सुल्तानपुर से जल लेकर बैजनाथ धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित किया जाएगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। पूरे रास्ते कांवड़िये भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ेंगे।

कांवड़ यात्रा में शामिल धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद के साथ कांवड़ यात्रा शुरू की गई है। सभी श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ बैजनाथ धाम की ओर रवाना हुए हैं। बाबा को जल अर्पित करने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।

कांवड़ियों के रवाना होने पर परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। यात्रा में रमेश शाह, शुभम सिंह, आशुतोष प्रताप सिंह, उत्तम तिवारी, प्रदीप शाह, धीरज श्रीवास्तव व उमेश कुमार सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

Author

Related Articles

Back to top button