दूर-दराज से आए लोगों की कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर निराकरण

सिंगरौली -आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न शिकायतों और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर श्री बैनल ने संवेदनशीलता के साथ एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई गंभीर प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही तत्काल निराकरण कराया गया।
वहीं, शेष आवेदनों को समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता के साथ निराकृत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।













