बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भारी बारिश से वार्ड 38 में जलभराव: सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे पार्षद अनिल कुमार वैश्य, त्वरित जल निकासी के दिए निर्देश

​सिंगरौली |नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी एफ.एम. रेडियो के पास में भारी बारिश के कारण तालाब का पानी स्थानीय घरों में घुसने की सूचना मिलते ही वार्ड क्र. 38 तुलसी के पार्षद एवं नगर निगम की अपीलीय समिति के सदस्य श्री अनिल कुमार वैश्य अत्यंत तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का स्थितिजन्य जायजा लिया और जलभराव से परेशान नागरिकों की सहायता के लिए प्रशासनिक अमले को सक्रिय किया।

​पार्षद अनिल कुमार वैश्य की उपस्थिति में हल्का पटवारी सुदेश गौतम, नगर निगम के सफाई मित्र कमलेश भंडारी तथा स्थानीय नागरिक त्रिवेणी शाह व रामबरन शाह सहित अन्य लोगों ने प्रभावित स्थलों का गहन निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों को राहत पहुँचाने के लिए पार्षद श्री वैश्य ने तत्काल जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन में सफाई मित्रों द्वारा जल भराव की समस्या को दूर करने का कार्य त्वरित गति से शुरू कराया गया। पार्षद श्री वैश्य ने प्रभावित निवासियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और आश्वस्त किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने तक वे स्वयं निगरानी बनाए रखेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button