बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पूज्य संत श्री लवदास जी महाराज का हुआ भव्य आगमन, आज से प्रारंभ होगी शिव महापुराण कथा

बरगवां रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ समिति सदस्यों ने किया संतश्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

सिंगरौली-श्री नारायण सेवा समिति एवं व्यापार मंडल बैढ़न द्वारा आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा वाचक एवं पूज्य संत श्री लवदास जी महाराज का मंगलवार को बरगवां रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ। संतश्री के आगमन की सूचना मिलते ही समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में बरगवां रेलवे स्टेशन पहुंचे और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समिति के सदस्यों ने पूज्य संत श्री लवदास जी महाराज का पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ संतश्री का अभिनंदन किया। इसके पश्चात संतश्री को श्रद्धापूर्वक कथा स्थल की ओर ले जाया गया।

आज से रामलीला मैदान बैढ़न में गूंजेगी शिव महापुराण की कथा

श्री नारायण सेवा समिति एवं व्यापार मंडल बैढ़न के तत्वावधान में रामलीला मैदान बैढ़न में आज से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा। पूज्य संत श्री लवदास जी महाराज, श्रीधाम वृंदावन के मुखारबिंद से प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।

कथा का आयोजन आज अपराह्न 03 बजे से शाम 07 बजे तक किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, शिव भक्ति, सनातन धर्म के विभिन्न आध्यात्मिक प्रसंगों एवं शिव महापुराण में वर्णित धार्मिक आख्यानों का विस्तृत वर्णन किया जाएगा।

समिति ने नगरवासियों से की कथा में शामिल होने की अपील

आयोजन को लेकर श्री नारायण सेवा समिति एवं व्यापार मंडल बैढ़न के सदस्यों ने नगर सहित आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

समिति सदस्यों ने कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति एवं पुण्य लाभ प्राप्त होता है। इसलिए सभी श्रद्धालु अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर रामलीला मैदान बैढ़न पहुंचे और पूज्य संत श्री लवदास जी महाराज के मुखारबिंद से शिव महापुराण कथा का रसास्वादन कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

आयोजन में समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका

शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर समिति द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्री नारायण सेवा समिति एवं व्यापार मंडल बैढ़न ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित रामलीला मैदान पहुंचकर शिव महापुराण कथा में सहभागिता करें और भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सहभागी बनें।

Author

Related Articles

Back to top button