क्लोरीन गैस भण्डारण के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु 11 सितम्बर तक आपत्तियाँ आमंत्रित
सिंगरौली/ अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, सिंगरौली द्वारा सर्व साधारण की जानकारी के लिए 30 दिवसीय इश्तिहार म्यादी जारी किया गया है। इसके तहत आवेदक मैसर्स महान एनर्जेन लिमिटेड द्वारा ग्राम बंधौरा, तहसील माड़ा स्थित आराजी खसरा क्रमांक 402 (रकबा 0.2500 हेक्टेयर), 405 (रकबा 0.1300 हेक्टेयर) एवं 406 (रकबा 0.1100 हेक्टेयर) में गैस सिलेंडर रूल्स, 2016 के अंतर्गत क्लोरीन गैस के भण्डारण हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) जारी किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। उक्त आवेदन पर कार्यालयीन कार्यवाही प्रचलित है।
उक्त क्लोरीन गैस भण्डारण के संबंध में यदि किसी व्यक्ति अथवा संस्था को किसी प्रकार की आपत्ति हो, तो वे दिनांक 11 सितम्बर 2026 तक अथवा उससे पूर्व कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपनी लिखित आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।प्राप्त आपत्तियों के संबंध में 17 सितम्बर 2026 को अपराह्न 2.00 बजे न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, सिंगरौली में सुनवाई की जाएगी। निर्धारित दिनांक 11 सितम्बर 2026 के पश्चात प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।












