बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

40 प्रतिशत अनुदान से किसानों को मिले आधुनिक ट्रैक्टर, खेती को मिली नई रफ्तार

कलेक्टर ने उन्नतशील किसानों को सौंपी ट्रैक्टर की चाबी, बागवानी यांत्रिकीकरण योजना से मिली सहायता

सिंगरौली, । जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने तथा खेती को अधिक लाभकारी एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बागवानी यांत्रिकीकरण योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र कृषकों को 20 पीटीओ तक के ट्रैक्टर की लागत पर 40 प्रतिशत अथवा अधिकतम 1.69 लाख रुपये तक का शासकीय अनुदान प्रदान किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत ग्राम ओड़गड़ी, तहसील देवसर के उन्नतशील कृषक श्री सरयू प्रसाद बैस को मैसी फर्ग्यूसन 5118 तथा ग्राम बनौली, तहसील बैढ़न के कृषक श्री आवासी कुशवाहा को वी.एस.टी. 927 ट्रैक्टर की स्वीकृति प्रदान की गई। कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने लाभान्वित किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपते हुए आधुनिक कृषि यंत्रों का अधिकतम उपयोग कर खेती को लाभकारी एवं उन्नत बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

आधुनिक ट्रैक्टर उपलब्ध होने से किसानों के लिए जुताई, बोआई सहित अन्य कृषि कार्य पहले की अपेक्षा अधिक सुगम और समयबद्ध हो गए हैं। इससे श्रम एवं कृषि लागत में कमी आने के साथ ही कृषि कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने में मदद मिल रही है। आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता से किसानों का खेती के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। लाभान्वित कृषकों श्री सरयू प्रसाद एवं श्री अवधेश कुशवाहा ने बताया कि शासकीय अनुदान के माध्यम से आधुनिक ट्रैक्टर मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। इससे कृषि कार्यों में सुविधा के साथ समय और श्रम की बचत होगी तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी बेहतर अवसर मिलेंगे। जिले में कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन में बागवानी यांत्रिकीकरण योजना के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़ने की पहल कृषि क्षेत्र में तकनीकी उन्नयन, लागत में कमी और उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस अवसर पर उप संचालक उद्यानिकी एच.एल निमोरिया उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button