बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

सिंगरौली। चौकी निवास पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल पचौर भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले तथा चौकी प्रभारी नृपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार फरियादी ओमप्रकाश मिश्रा निवासी भरसेंडी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। शिकायत पर 16 अगस्त को अपराध क्रमांक 651/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में मनोज उर्फ अवधराज सिंह पिता चंद्र प्रताप सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी छीरबहरा परासी, चौकी निवास, थाना सरई ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।

बरामद सामान में एक मोटरपंप, 13 किलो गेहूं, 25 किलो चावल एवं लहसुन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को 18 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल पचौर दाखिल कराया गया।

Author

Related Articles

Back to top button