मतदाता सूची के गहन पुनिरीक्षण हेतु राजनैतिक के साथ बैठक आयोजित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में

एक ही स्थान पर मतदाता सूची में रहेगा नाम :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
पोल खोल सिंगरौली
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के अध्यक्षता में मतदाता सूची के गहन पुनिरीक्षण हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो के साथ बैठक आयोजित हुई। ]
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियो को संबोधित करते हुयें जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही निर्वाचक नामावली के गहन पुनिरीक्षण का कार्यक्रम निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किया जाना है। जिसमें बीएलओ द्वारा डोर टू डोर जाकर मतदाताओ को सत्यापन किया जायेगा। सत्यापन उपरांत छूटे हुए मतदाताओ का नाम जिनके द्वारा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली गई है उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जायेगा। तथा ऐसे मतदाता जो निवासरत नही है उनका नाम निरसन किया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावली में मतदाता का एक स्थान पर ही नाम होना चाहिए यदि मतदाता का नाम अन्य स्थानो में अंकित है तो उनका नाम निरसन किया जायेगा। मतदाता को अपना नाम एक ही स्थान में निर्धारित कराना होगा।
साथ ही यह भी कहा कि नाम जोड़ने एवं निरसन करने की प्रक्रिया बहुत ही पारदर्शी है यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नही है तो मतदाता सूची का अवलोकन कर अपना नाम निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से दर्ज करा सकता है। ऐसे व्यक्ति जो 6 माह से एक ही स्थान पर निवास कर रहे उनका नाम मतदाता सूची मे जोड़ा जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलो के प्रतिनधियो से कहा कि जैसे ही मतदाता सूची के गहन पुनिरीक्षण हेतु समय निर्धारित किया जायेगा आप सबको इससे अवगत करा दिया जायेगा। उन्होने मतदाता सूची के गहन पुनिरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलो के प्रतिनिधयो से सहयोग का आग्रह किया। बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय सहित राजनैतिक दलो के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।













