रक्तदान से बचेंगी जिंदगी, एनटीपीसी शक्तिनगर के शिविर में 28 यूनिट रक्त संग्रह

शक्तिनगर, 20 अगस्त। एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय, शक्तिनगर एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा संचालित रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एनटीपीसी के अधिकारियों, चिकित्सकों, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा कुल 28 यूनिट रक्त दान किया गया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता और मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
एनटीपीसी शक्तिनगर की ओर से ई. प्रभाकरा राव, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, सी. किशोर कुमार, रश्मिरंजन मोहंती, सिद्धार्थ मंडल, डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ, डॉ. जूरी दत्ता सहित अन्य महाप्रबंधक, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से चेयरमैन एस.डी. सिंह, सचिव डॉ. ओ.पी. राय, ब्लड सेंटर मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.डी. द्विवेदी एवं अतिरिक्त मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एन.के. जैन उपस्थित रहे।
शिविर को सफल बनाने में रेडक्रॉस ब्लड सेंटर की टीम के हरिशंकर गुप्ता, सूरज प्रकाश सेन, प्रियंका दुबे एवं रामकली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। शिविर से संग्रहित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार और जीवन रक्षा में उपयोगी साबित होगा।













