बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन गूंजी महादेव की महिमा, भक्ति और सदाचार का दिया संदेश

सिंगरौली। श्री नारायण सेवा समिति व्यापार मंडल बैढ़न द्वारा रामलीला मैदान बैढ़न में आयोजित शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारे संत श्री लवदास महाराज ने भगवान शिव की महिमा, आराधना और मानव जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डाला। कथा पंडाल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।

संत लवदास महाराज ने कहा कि भगवान शिव करुणा, त्याग, तपस्या और सरलता के प्रतीक हैं। भोलेनाथ सच्ची श्रद्धा और निर्मल भावना से प्रसन्न होते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने तथा प्रभु भक्ति के साथ सेवा, संयम और सदाचार को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

शिव-पार्वती प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समर्पण, विश्वास, त्याग और पारिवारिक मूल्यों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण तभी सार्थक है, जब व्यक्ति अपने आचरण में प्रेम, करुणा, सेवा और सकारात्मक बदलाव लाए। जरूरतमंदों की सेवा, माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान तथा अच्छे कर्म ही मानव जीवन को सार्थक बनाते हैं।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय सहित देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कथा का श्रवण किया।

आयोजन में ताराचंद कारीवाल, गोपाल अग्रवाल, अशोक सिंह, सजन अग्रवाल, राजाराम केसरी, सत्यनारायण सोनी, मिथिलेश मिश्रा, विकास गोयनका, संजय ताम्रकार, संत कुमार सिंह राठौड़, बीपी अग्रहरि (भानू), संजीव अग्रवाल, संजय केसरी, पवन श्रीवास्तव, डॉ. डीके मिश्रा, गोविन्द प्रसाद पाण्डेय, डीएन हिम्मत राम, डॉ. ओपी राय, कामतानाथ केसरवानी, पवन अग्रवाल, शिवेन्द्र पाण्डेय, अजय नारायण श्रीवास्तव, नीरज कारीवाल, अमित राज, रामेश्वर दास गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, सीमा जायसवाल, विवेक कुमार त्रिपाठी एवं बृजेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

भजनों और जयघोष के बीच कथा का दूसरा दिन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button