देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 1.63 लाख रुपये के पार पहुंचा भाव; चांदी में आई मामूली गिरावट

 

मुंबई। घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोने का अक्टूबर 2026 कॉन्ट्रैक्ट 1,63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने ने 1,63,590 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।

सोने में यह तेजी अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,701 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, चांदी के भाव में मामूली नरमी रही। एमसीएक्स पर सितंबर 2026 का चांदी कॉन्ट्रैक्ट करीब 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,45,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,46,475 रुपये का उच्चतम और 2,44,815 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम स्तर छुआ।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने में तेजी के पीछे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में कमी प्रमुख कारण है। दूसरी ओर, हालिया तेज बढ़त के बाद चांदी में निवेशकों की मुनाफावसूली से दबाव देखने को मिल रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button