देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सिंहेश्वर धाम में सावन की चौथी सोमवारी पर भगदड़, दर्जनों श्रद्धालु घायल; कई पुलिसकर्मी भी चोटिल

मधेपुरा। बिहार के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन की चौथी सोमवारी पर भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसे हालात बन गए। दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ में अफरातफरी मचने से एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार तड़के करीब चार बजे मंदिर का मुख्य द्वार खोले जाने के बाद श्रद्धालुओं में आगे बढ़ने की होड़ मच गई। भीड़ का दबाव बढ़ने से करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में चीख-पुकार की स्थिति बनी रही। इसी दौरान एक श्रद्धालु भीड़ के धक्के से ग्रिल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घायलों को तत्काल मधेपुरा स्थित जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि एक श्रद्धालु की हालत गंभीर है।

घायलों में सुपौल निवासी सिंटू कुमार, सहरसा के जलसीमा निवासी रूना देवी और मधेपुरा के ग्वालपाड़ा निवासी सुलेना देवी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था और कड़ी कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button