बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 25 अगस्त को

सिंगरौली, । आगामी मिलाद-उन-नबी, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी सहित अन्य त्योहारों के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 25 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा की जाएगी।

अपर कलेक्टर श्री पीएस त्रिपाठी के द्वारा बैठक शांति समिति के सदस्यों निर्धारित समयानुसार उपस्थित रहने हेतु अनुरोध किया गया है। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button