देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 बागी सांसदों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लोकसभा सचिवालय ने इन सांसदों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। यह कार्रवाई टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की ओर से दल-बदल विरोधी कानून के तहत दायर अयोग्यता याचिका के बाद की गई है।
बताया जा रहा है कि टीएमसी ने आरोप लगाया है कि ये सांसद पार्टी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए हैं। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी मंगलवार को सभी 20 सांसदों को नोटिस जारी किया था।
अब लोकसभा सचिवालय के नोटिस के बाद सांसदों को अपना पक्ष रखना होगा। उनके जवाब और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। मामले पर लोकसभा अध्यक्ष के स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना है।













