देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात शिशुओं की मौत; एसी कंप्रेसर फटने से हादसा

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार सुबह एक अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के गायनेकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नर्सरी में लगे एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने के बाद आग लगी। घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु मौजूद थे। आग की चपेट में आने से 15 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक नवजात को सुरक्षित बचा लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। नवजातों को वार्ड से बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है और घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button