देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

‘बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जेल या जहन्नुम तय’, सीएम योगी का सपा पर हमला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ करते हुए समाजवादी पार्टी पर महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल या जहन्नुम में से एक जगह तय है।

योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त हेल्पलाइन, कमांड सेंटर और सीसीटीवी नेटवर्क नहीं था। उनकी सरकार ने मिशन शक्ति, एआई आधारित सेफ सिटी नेटवर्क, 1090 और 112 जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया है। उन्होंने दावा किया कि महिला पुलिसकर्मियों की संख्या करीब 10 हजार से बढ़कर 45 हजार हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तर प्रदेश बनाना है, जहां बेटियां पढ़ाई, नौकरी और कारोबार के लिए सुरक्षित माहौल में घर से बाहर निकल सकें। उन्होंने कन्या सुमंगला, उज्ज्वला और सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर भी काम कर रही है।

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा

मुख्यमंत्री ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की उत्तर प्रदेश निवासी महिलाओं को प्रदेश में रोडवेज बसों से निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की। रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाएं एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके बाद पात्र महिलाओं को स्थायी रूप से यह सुविधा मिलेगी।

Author

Related Articles

Back to top button