बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

फायर ब्रिगेड से विधायक की कार धुलाई का वीडियो वायरल, रामनिवास शाह बोले- टंकियां भरने पहुंची थी गाड़ी, धोने के निर्देश नहीं दिए

सिंगरौली। नगर निगम की फायर ब्रिगेड से सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की गाड़ी धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद मीडिया ने विधायक से उनके कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले पर जानकारी ली।

विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि उनके आवास पर पानी की समस्या थी, जिसके चलते नगर निगम की फायर ब्रिगेड पानी पहुंचाने के लिए भेजी गई थी। आवास की ऊंचाई पर बनी टंकियों में पानी भरने के लिए फायर ब्रिगेड का उपयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि पानी भरने के बाद बाहर खड़ी गाड़ी को फायर ब्रिगेड से धोए जाने की बात सामने आई है, लेकिन उन्होंने किसी को वाहन धोने के निर्देश नहीं दिए थे। विधायक ने कहा कि इस मामले में नगर निगम को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।


उन्होंने यह भी कहा कि महापौर, अध्यक्ष और विधायक आवासों में पानी की समस्या के कारण फायर ब्रिगेड से पानी पहुंचाया गया था। अब वायरल वीडियो के बाद यह सवाल उठ रहा है कि फायर ब्रिगेड का उपयोग केवल जल आपूर्ति के लिए हुआ या फिर उसके बाद वाहन धुलाई भी की गई। मामले में नगर निगम के आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।

Author

Related Articles

Back to top button