बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में योग प्रतिभाओं का प्रदर्शन, 6वीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता संपन्न

एनटीपीसी विंध्याचल के वीवा क्लब में हुआ आयोजन, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

सिंगरौली। सिंगरौली डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 6वीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन एनटीपीसी विंध्याचल स्थित वीवा क्लब में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से आए 10 से 55 वर्ष आयु वर्ग के 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. आरडी पाण्डेय सहित अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डीपीएस विंध्यनगर के प्राचार्य जनार्दन पाण्डेय, डीएसपी अर्चना द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बैढ़न सौरभ गुप्ता सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

योग प्रतिभागियों ने दिखाया शानदार कौशल
प्रतियोगिता में जज पैनल के सदस्य गीता पाण्डेय लकी (सह सचिव, एमपीवाईएसए मध्यप्रदेश) एवं स्वप्निल श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों के योग कौशल का मूल्यांकन किया। विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।सब जूनियर गर्ल्स वर्ग में हरितिका नायक, निशिका मौर्या, आशवि अग्रवाल एवं रोशनी सोनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सब जूनियर बॉयज वर्ग में कृष्णा कुमार पाण्डेय ने स्थान प्राप्त किया। जूनियर गर्ल्स वर्ग में खुशी शुक्ला प्रथम एवं प्रिया शुक्ला द्वितीय रहीं।
जूनियर बॉयज वर्ग में रोहित कुमार प्रथम स्थान पर रहे। ग्रुप वर्ग में आलोक तिवारी ने प्रथम, मृदुल अग्रवाल ने द्वितीय और निकेश साकेत ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर बॉयज वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में अमन शुक्ला एवं गणेश कुमार शाह शामिल रहे।प्रतियोगिता में चयनित सभी प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

योग को खेल के रूप में बढ़ावा देने पर जोर
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. आरडी पाण्डेय ने कहा कि जिले से चयनित प्रतिभागी प्रदेश स्तर, प्रदेश से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सहभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि योगासन को खेल के रूप में लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है और आने वाले समय में प्रतिभाशाली खिलाड़ी खेलो इंडिया, एशियन गेम्स जैसी प्रतियोगिताओं में भी जिले का नाम रोशन करेंगे।उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।

विधायक ने किया प्रतिभागियों का सम्मान
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह, डॉ. आरडी पाण्डेय सहित अन्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 40 के पार्षद संतोष जायसवाल, वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद अम्बरेश शर्मा, भाजपा युवा नेता अनिल शाह, बाल कल्याण समिति सदस्य देवघर शर्मा, विनोद सिंह, एसोसिएशन सचिव गजमोचन सिंह, सुशील तिवारी डायरेक्टर अमृतविद्या विन्ध्यनगर उपाध्यक्ष योगासन स्पोर्ट्स, वरिष्ठ संविदाकार जे पी मिश्रा, उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, योग कोच शत्रुघ्न पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, कोच पुष्पलता सिंह, रामचंद्र यादव, आरोग्य भारती जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिपाठी, पीएस श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, ओम प्रकाश तिवारी, सुरेंद्र चौरसिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वयंसेवी संस्था सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में एसोसिएशन सचिव गजमोचन सिंह ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Author

Related Articles

Back to top button