बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ईद मिलादुन्नबी पर टॉकीज चौराहा में लगी ‘मोहब्बत की दुकान’, मुस्लिम भाइयों का किया स्वागत-सम्मान

 

बैढ़न। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शाहवाल जी के नेतृत्व में एवं जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान जी के मुख्य अतिथि में टॉकीज चौराहा, बैढ़न में ‘मोहब्बत की दुकान’ लगाकर ईद मिलादुन्नबी के बाइक जुलूस में शामिल मुस्लिम भाइयों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों को शाल भेंट कर एवं मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया गया। इसी क्रम में अंजुमन अहले सुन्नत के सदर शहनवाज खान सहित उपस्थित अवाम को गुलाब का फूल भेंट कर मोहब्बत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाहावाल जी ने सामाजिक एकता,अखंडता गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया ,उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी हमें प्रेम, शांति, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देती है। जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि पैगंबर साहब ने आपसी भाईचारा प्रेम एवं एक दूसरे का मदद मानवता का संदेश दिया है जिसका हमें पालन करना चाहिए।

इस अवसर पर मुखरूप से रूपेश चंद पांडेय, मुनखु श्रीवास्तव, मनोज दुबे, उसैद हसन सिद्दीकी एडवोक,सुदामा साकेत एडवोकेट, पार्षद अनिल वैश्य, पार्षद विजय शाह, पार्षद रविंद्र सिंह, सुदामा प्रसाद कुशवाहा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद खान ‘रिंकू’, गंगा प्रसाद शाह एडवोकेट, विद्यापति शाह एडवोकेट, बृजेंद्र शहवाल एडवोकेट, रामदास शाह,शिवराज नारायण कुशवाहा,मोहम्मद शालिम,मीना जायसवाल, संजय शर्मा, अजमल राजा, संतोष शाह एवं मोहम्मद लतीफ, बाबू खान, मुन्नू खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने मुस्लिम भाइयों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में अमन, शांति, सौहार्द एवं भाईचारे की कामना की।

Author

Related Articles

Back to top button