खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया- प्रदीप यादव

सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर, सोनभद्र में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय एवं तृतीय के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना में संवाद हेतु नितिन सिंह एथलीट ने छात्रों के संग खेल की प्रासंगिकता पर संवाद किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत परिसर प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार यादव के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र को प्रदान कर की गई। इकाई द्वय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार पांडेय, डॉ मनोज कुमार गौतम ने माल्यार्पण एवं अंग वस्त्रम प्रदान कर अतिथि नितिन सिंह एथलीट का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार गौतम एवं धन्यवाद ज्ञापन इकाई तृतीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार पांडेय ने किया।

इस कार्यक्रम में डॉ. मानिकचंद पांडेय, डॉ.अविनाश कुमार दुबे, डॉ महेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ विनोद कुमार पांडेय, डॉ आनंद प्रिया सिंह, प्रशांत विश्वकर्मा आदि शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया। स्वयं सेवकों में तनु साहनी, रोशनी, नगमा खातून, सरस्वती, विशेष जायसवाल आदि की भूमिका सराहनीय रही।













