बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर के निर्देश पर एनटीपीसी ने शुरू की कार्रवाई, तीन दिन में वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश

 

सिंगरौली। विन्ध्यनगर-तेलगवां-शक्तिनगर मार्ग की बदहाल स्थिति और बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर उठाई जा रही आवाज के बाद अब प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। कलेक्टर गौरव बैनल ने एनटीपीसी विन्ध्यनगर के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर आम लोगों को राहत देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सड़क पर जमा पानी की निकासी कराने के साथ क्षतिग्रस्त सड़क और गड्ढों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। एनटीपीसी अधिकारियों ने बताया कि जल निकासी एवं सड़क सुधार के लिए पूर्व में निविदा प्रक्रिया पूरी की गई थी, लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण निविदा निरस्त हो गई। अब दोबारा निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि स्थायी समाधान होने तक अगले तीन दिनों में वैकल्पिक व्यवस्था कर आवागमन सुगम बनाया जाए। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कलेक्टर के निर्देश के बाद नगर निगम वार्ड 36 के कांग्रेस पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने अपने निवास स्थित मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ कराया। पार्षद ने सड़क एवं जलभराव की समस्या के समाधान की पहल के लिए कलेक्टर, एनटीपीसी अधिकारियों और मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

Author

Related Articles

Back to top button