खाखन पुल का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने लिया जायजा
बारिश और तेज जलप्रवाह से क्षतिग्रस्त हुआ था पुल, पुनर्निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत

सिंगरौली- सिहावल विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगिनी में बारिश एवं तेज जलप्रवाह के कारण क्षतिग्रस्त हुए खाखन पुल का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पुल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।
सांसद ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से पुल के निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने पुल की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण करने के साथ ही क्षेत्रवासियों से संवाद कर पुनर्निर्माण के बाद मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की।
पुल के पुनर्निर्माण से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पुल के चालू होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा दैनिक आवागमन, व्यापार और अन्य आवश्यक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी।
इस दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराना और आमजन को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के संबंध में भी चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान देवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रणव पाठक, प्यारे लाल चतुर्वेदी, शिवम शुक्ला, सुरेश कान्त द्विवेदी, ध्रुवेंद्र नाथ चतुर्वेदी, अर्जुन यादव, करुणाकर चतुर्वेदी एवं एसडीएम देवसर सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।











