बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस का जन चौपाल अभियान: ‘आपकी पुलिस आपके द्वार’ के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद, नशे व साइबर अपराध पर सख्त रुख

एसपी षियाज़ के.एम. ने ग्राम भकुआर में सुनीं जनसमस्याएं; नशे के सौदागरों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी

एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने हिर्रवाह बस्ती में नागरिकों को किया जागरूक, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव पर दिया जोर
जिले भर के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में हुआ जन चौपाल का आयोजन

सिंगरौली। पुलिस महानिरीक्षक (रीवा जोन) गौरव राजपूत एवं पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में सोमवार को जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का मौके पर निराकरण करना और अपराधमुक्त वातावरण तैयार करना है।

एसपी ने ग्राम भकुआर में ग्रामीणों से किया संवाद
थाना नवानगर अंतर्गत ग्राम भकुआर में आयोजित जन चौपाल में पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों से कानून-व्यवस्था व सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की। एसपी ने नशे के दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा समाज व युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने अवैध नशा कारोबारियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी और आमजन से अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके साथ ही उन्होंने दिन व रात की पुलिस पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

हिर्रवाह बस्ती में एएसपी ने सुनीं समस्याएं
थाना बैढ़न क्षेत्र अंतर्गत हिर्रवाह बस्ती में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार ने जन चौपाल लगाई। एएसपी श्री सिन्हा ने नागरिकों की शिकायतें व सुझाव सुने और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा अपराध नियंत्रण को लेकर जनता को जागरूक करते हुए पुलिस को अपना सहयोगी मानकर सहयोग करने की अपील की।

जिले के सभी थानों में हुआ आयोजन
जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने जन चौपाल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और विधिसम्मत निराकरण की दिशा में कदम उठाए। साथ ही नशा मुक्ति, यातायात सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button