उतर प्रदेशबड़ी खबर

न्यायालय में कई सालों से बिना छुट्टी लिए हस्ताक्षर करने एवं आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में शपथपत्र जारी

पोल खोल पोस्ट

सोनभद्र

बहुजन समाज पार्टी के डॉ० ओ.पी. मौर्य पूर्व चीफ सेक्टर इंचार्ज (कोऑर्डिनेटर) मण्डल मिर्जापुर कैम्प निवासः ग्रा० मगुराही (राजकीय कृषि फार्म के पास) राबर्ट्सगंज सोनभद्र द्वारा अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 लोक निर्माण विभाग जनपद-सोनभद्र पिन-231216 उ०प्र० को रजिस्ट्रीय एव मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से अवगत कराएं है कि कुंवर शैलेन्द्र सिंह (लिपिक) के ऊपर मु.अं.सं 1027 सन् 2014 मु.नं 200243 सन् 2016 का बिना छुट्टी लिए न्यायालय में कई सालों से हस्ताक्षर करने एवं आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के सन्दर्भ में शपथपत्र जारी किए हैं।

गौरतलब है कि संदर्भ:- आपका पत्रांक 30/4 एस.टी./2025-26 दिनांक-06.09.2025 आपको अवगत कराना है कि आप द्वारा उपर्युक्त संदर्भित पत्र पत्रांक 30/4 एस.टी. / 2025-26 दिनांक 06.09.2025 द्वारा विषयगत पत्र प्रेषित किया गया है जो मुझ प्रार्थी को रजिस्ट्रीय डाक के माध्यम से मिला।

जिसका अवलोकन करने का कष्ट करें। उपर्युक्त संदर्भित पत्र में श्रीमान द्वारा लिखा गया है कि मुझ प्रार्थी द्वारा पत्रांक- बी०एस०पी० /335 दिनांक-28.08.2025 कुंवर शैलेन्द्र सिंह (लिपिक) के ऊपर मु.अ.सं. 1027 सन् 2014 मु.नं. 200243 सन् 2016 का बिना छु‌ट्टी लिए न्यायालय में कई सालों से हस्ताक्षर करने एवं आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित की गई शिकायत के सम्बन्ध में एक शपथ पत्र साक्ष्यों सहित इस कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें

जिससे यह पुष्टि हो सके कि उपरोक्त संदर्भित पत्र में की गई शिकायत आपके द्वारा ही की गई है, जिससे प्रकरण पर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा सके। श्रीमान् जी को अवगत कराना है कि प्रार्थी द्वारा पहले ही पत्रांक- बी०एस०पी० /335 दिनांक- 28.08.2025 में साक्ष्य कि प्रमाणित छाया प्रति दी जा चुकी है और आपके द्वारा मागे गये शपथ पत्र भी मुझ प्रार्थी द्वारा दिया जा रहा है। जिसका नम्बर- 82AE 954367 है जिसमें प्रार्थी द्वारा पूरी बात का शपथ पत्र दे रहा है।

श्रीमान् जी से विनम्र निवेदन है कि आप के खण्ड में कार्यरत श्री कुंवर शैलेन्द्र सिंह, कनिष्ट सहायक के ऊपर मु.अ.सं.-1027 सन् 2014 मु.नं.-200243 सन् 2016 का बिना छु‌ट्टी लिए न्यायालय में कई सालों से हस्ताक्षर करने एवं आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने कि जांच कर उक्त जांच रिपोर्ट शिकायत कर्ता को भी अवगत करायें। अब देखना यह है कि क्या कुंवर शैलेन्द्र सिंह पर कोई कारवाही होती है या नहीं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button