देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन

देर रात हार्ट अटैक के बाद मौत, गिरिडीह से लगातार दूसरी बार जीते थे चुनाव

रांची। झारखंड की राजनीति के लिए शनिवार देर रात दुखद खबर सामने आई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया गया कि गिरिडीह स्थित आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें तत्काल मर्सी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

सोनू गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2019 में पहली बार जीत दर्ज की और 2024 में भी सीट बरकरार रखी। इसके बाद उन्हें हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

उनके पास पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य, नगर विकास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी। छात्र आंदोलनों के दौरान सरकार और छात्रों के बीच संवाद स्थापित करने में भी उनकी भूमिका रही।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन पर शोक जताते हुए उन्हें अपना बड़ा भाई बताया। झामुमो ने भी उनके निधन को पार्टी और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि दी। निधन की खबर के बाद गिरिडीह में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई।

Author

Related Articles

Back to top button