बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी में नाले में नहाने गए जीजा-साले की गहरे पानी में डूबने से मौत

चितरंगी (सिंगरौली)।सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत गीर छादा में शनिवार देर शाम नाले में नहाने गए जीजा-साले की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है।

मृतकों की शिनाख्त रामरति बैगा (56 वर्ष) एवं उनके साले अमृत बैगा (54 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों शनिवार देर शाम स्थानीय नाले में एक साथ नहाने पहुंचे थे। नहाते समय अचानक पैर फिसलने अथवा गहरे पानी में चले जाने की वजह से दोनों गहराई में समा गए और डूबने से मौके पर ही दोनों की जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने नाले में उतरकर उन्हें बचाने व बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर चितरंगी पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।

शवों को चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखवाया गया, जहां रविवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए। चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button