मध्य प्रदेशसिंगरौली

नशे में भतीजे ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

चितरंगी के सेमरा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली अमानवीय घटना

सिंगरौली।जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाली इस अमानवीय वारदात में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ उसी के रिश्तेदार युवक ने दुष्कर्म किया। घटना ने न केवल गांव, बल्कि पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

पीड़िता के अनुसार घटना बीती रात करीब 12 बजे की है। पड़ोस में रहने वाला देवर का बेटा अनिल कुमार साकेत (22 वर्ष), पिता मोतीलाल साकेत, शराब के नशे में बुजुर्ग महिला के घर पहुंचा। उसने रात में वहीं रुकने की बात कही। उम्र और पारिवारिक रिश्ते का भरोसा करते हुए बुजुर्ग महिला ने उसे घर में ठहरने दिया।आरोप है कि देर रात, जब महिला गहरी नींद में थी, तभी आरोपी ने मौका पाकर उस पर हमला कर दिया। उसने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा अप्राकृतिक कृत्य भी किया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुका था।घटना के बाद भय और सदमे में डूबी बुजुर्ग महिला ने साहस जुटाकर परिजनों की मदद से चितरंगी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है और पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

इस जघन्य घटना ने समाज में बढ़ते नशे, नैतिक गिरावट और रिश्तों की मर्यादा टूटने जैसे गंभीर मुद्दों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुजुर्गों और असहाय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता गहराती जा रही है।
ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने आरोपी को कठोर से कठोर सजा दिए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही समाज में कानून का डर कायम कर सकती है और पीड़ित को न्याय दिला सकती है।

Author

Related Articles

Back to top button