संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर खुटार सेक्टर में निकली भव्य कलश यात्रा संपन्न हुई

सिंगरौली। संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में चल रहे कलश यात्रा एवं समरसता अभियान के अंतर्गत खुटार सेक्टर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में तथा नवांकुर संस्था सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी की सहभागिता से संपन्न हुआ।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता, भाईचारे और संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
खुटार सेक्टर के विभिन्न ग्रामों से होकर निकली कलश यात्रा का ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार के साथ अभिनंदन किया।
आयोजकों ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को समानता, समरसता और मानवता की राह दिखाते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्माजी, सुसंस्कार सोशल डब्लपमेंट के कार्यक्रम समन्वयक शिवगंगा शाह के साथ कई प्रमुख आम जन मानस उपस्थित रहें।











