पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का परसौना में भव्य स्वागत
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने सिंगरौली पहुंचे सीडब्ल्यूसी सदस्य, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मनोज दुबे की अगुवाई में जुटे कार्यकर्ता

सिंगरौली। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सिंगरौली पहुंचे कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य (सीडब्ल्यूसी) एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल का परसौना में किसान कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) मनोज दुबे की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कमलेश्वर पटेल के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साह जताया। महिलाओं ने कलश के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर अपनी सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

स्वागत कार्यक्रम में शालिनी श्रीवास्तव, देवपति वैश्य, हरिकमल शुक्ला, हरिकमल वैश्य, उपेंद्र शुक्ला, अनुज शुक्ला, सभापति सिंह गोंड, सुदामा कुशवाहा, शाहिद खान रिंकू, पंकज पाण्डेय, सुदामा साकेत, अशोक कुशवाहा, निमेष पाण्डेय, अजय सिंह चंदेल डब्बू, जितेंद्र जायसवाल, रितेश शाह, संध्या प्रसाद, संध्या सिंह, सी.पी. शुक्ला, बी.एन. त्रिपाठी, बी.के. श्रीवास्तव, रामसहाय पनिका और योगेंद्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने कमलेश्वर पटेल का स्वागत करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प जताया।











