बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एसी पाइप चोरी गिरोह का पर्दाफाश

35 से 40 दुकानों को बनाया था निशाना, चार नाबालिग अभिरक्षा में; कबाड़ी दुकानदार गिरफ्तार, 50 हजार का माल बरामद

बैढ़न। कृषि उपज मंडी के सामने करीब 35 से 40 दुकानों से एसी के कॉपर पाइप और पावर केबल चोरी करने वाले गिरोह का बैढ़न पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार विधि-विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया है, जबकि चोरी का माल खरीदने वाले खुटार निवासी दुकानदार रविचंद्र शाह (32) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से गलाया हुआ कॉपर पाइप और जला हुआ तांबे का तार बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 1 सितंबर की रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच वारदात हुई थी। दुकानदारों की शिकायत पर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में छह नाबालिगों की संलिप्तता सामने आई, जिनमें से चार को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में चोरी का माल रविचंद्र शाह को बेचने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे भी प्रकरण में सह-आरोपी बनाया गया।

मामले में फरार दो अन्य किशोरों की तलाश जारी है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय शुक्ला सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button