शिक्षक दिवस पर महिला शक्ति ने संवारा ‘हरित आंगन’, 151 पौधों से हरियाली का संकल्प
हिंडालको महान की महिला इंजीनियरों एवं महिला स्टाफ ने की पहल, शीर्ष प्रबंधन ने भी लगाए पौधे

सिंगरौली- शिक्षक दिवस पर हिंडालको महान में गुरुजनों के प्रति सम्मान को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की गई। 5 सितंबर को हिंडालको महान की आवासीय कॉलोनी में स्थित रिक्त परिसर को ‘हरित आंगन’ के रूप में विकसित करने की दिशा में कंपनी में कार्यरत महिला इंजीनियरों एवं महिला स्टाफ ने 151 पौधों का पौधरोपण किया। इस पहल में कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने भी महिला कर्मियों के साथ पौधे लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस पहल का संदेश स्पष्ट था कि शिक्षक जिस तरह ज्ञान और संस्कारों से आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवारते हैं, उसी तरह आज लगाए गए पौधे आने वाले वर्षों में स्वच्छ हवा, छाया और हरियाली देकर जीवन को संवारेंगे। इसी सोच के साथ कॉलोनी के एक खाली पड़े परिसर को हरित एवं सुंदर क्षेत्र में विकसित करने की शुरुआत की गई।
इस आयोजन में महिला कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। पहल में प्रियंका शर्मा, रीना चौहान, पुष्पा कुमारी, रीना श्रीवास्तव, सपना, प्रांशी मिश्रा, सौम्या सिंह, निधि द्विवेदी, अंकिता, साधना भट्ट, भार्गवी बोप्पा, नैना, निधि कुमारी, विधि इंगले, श्वेता सिंह, जेनी जाल्क्सो, अर्चना कुमारी, आशा राव, कोपल श्रीवास्तव, प्रियंका अग्रवाल, वैष्णवी पाण्डेय, मोहना भट्टाचार्जी, निलांजना डे, दीक्षा चचौड़िया, स्नेहा, कशिश गुप्ता, शालिनी सिंह एवं सौम्या श्रीवास्तव ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में हिंडालको महान के इकाई प्रमुख लिनु पंचमन, स्मेल्टर हेड एस. शशि कुमार, पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक, वित्त प्रमुख रोहित मतेती सहित आदर्श, गौरव वर्मा, निर्दोष कुमार, रंधीर वत्स, प्रणव सोनी, संजय सिंह, प्रतीक बाजपेयी, राम जतन गुप्ता, सुनील चौबे, दीपक तिवारी, अम्ब्रीश त्रिपाठी, अनिल सिंह, सूर्यकांत नायक, पी. के. बोष ,दीपक सोनी, अभिषेक उर्मलिया एवं नीरज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने महिला कर्मियों के साथ पौधरोपण कर महिला नेतृत्व और पर्यावरण संरक्षण की इस पहल को अपना समर्थन दिया। इस दौरान यह संदेश भी सामने आया कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस पहल को विशेष स्वरूप दिया।

कार्यक्रम सीटीएस विभाग की पहल पर आयोजित किया गया। आयोजन को स्वरूप देने और इसे सफल बनाने में सतेंद्र पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिंडालको महान की आवासीय कॉलोनी में शुरू हुई यह पहल एक खाली परिसर को ‘हरित आंगन’ में बदलने की दिशा में पहला कदम है। शिक्षक दिवस पर लगाए गए 151 पौधे आने वाले समय में इस परिसर को हरियाली से भरने के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक कार्य संस्कृति का संदेश भी देंगे।











