मुंबई की इनवेस्टर्स मीट में शामिल हुईं मंत्री राधा सिंह
19 देशों के प्रतिनिधियों के साथ निवेश और विकास के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

सिंगरौली। राज्य मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा चितरंगी विधायक राधा सिंह ने मुंबई के ताज होटल में आयोजित इनवेस्टर्स मीट में सहभागिता की। बैठक में 19 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न देशों के जनप्रतिनिधियों और प्रतिनिधिमंडलों के साथ मध्यप्रदेश में निवेश और विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
राधा सिंह ने बताया कि बैठक में निवेश की संभावनाओं, विकास के अवसरों और प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंचों से विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करने और निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर उनके साथ मध्यप्रदेश शासन की मंत्री प्रतिमा बागरी भी उपस्थित रहीं। बैठक को मध्यप्रदेश में निवेश और विकास की संभावनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया।













