बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गणेश पूजा को लेकर शक्तिनगर में सुरक्षा चाक-चौबंद

प्रशासन और सीआईएसएफ ने की बैठक, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

सिंगरौली। गणेश पूजा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में बलिया नाला स्थित विजय कंस्ट्रक्शन परिसर में प्रशासन और सीआईएसएफ अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बलिया नाला क्षेत्र और आसपास संचालित कंपनियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सड़क से गुजरने वाले वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया।

प्रशासन और सीआईएसएफ अधिकारियों ने आयोजकों से कहा कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। आयोजकों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

गणेश पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां जारी हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है। बैठक में अजीत तिवारी, अध्यक्ष शिवकुमार सविता, राजू ठाकुर, रितेश शर्मा, राजू यादव सहित बलिया नाला क्षेत्र के नगरवासी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button