बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
अवैध रेत उत्खनन में संलग्न दो ट्रैक्टर जब्त

सिंगरौली, 7 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा ग्राम अमलोरी में नदी से रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न बिना नंबर के दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टर मौके पर फंसे हुए थे, जिन्हें मशीन की सहायता से बाहर निकलवाकर पुलिस चौकी खुटार में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। जब्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।













