बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के तहत कलेक्टर ने जिलेवासियों से की मिट्टी के गणेश स्थापित करने की अपील

सिंगरौली, 7 सितम्बर 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में सम्पूर्ण प्रदेश में ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिलेवासियों से अपील की है कि इस गणेशोत्सव पर घर-घर मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं स्थापित करें। उन्होंने कहा कि मिट्टी के गणेश पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं तथा विसर्जन के बाद मिट्टी पुनः प्रकृति में समाहित हो जाती है। उन्होंने जिलेवासियों से ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Author

Related Articles

Back to top button