बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

युवा संगम रोजगार मेला 15 सितंबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर में

सिंगरौली,। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 सितंबर को विकासखंड स्तरीय युवा संगम-रोजगार, स्व-रोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पचौर, में प्रातः 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत अप्रेंटिसशिप के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

मेले में अदानी पावर, रिलायंस सासन पावर, रिलायंस सासन कोल माइंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी माइनिंग, एपीएमडीसी, टीसीआईएल, आर्यन मोटर्स, डेको कंपनी, एसडी कंस्ट्रक्शन, एसआईएस सिक्योरिटी एवं भगवती फ्रंटलाइनर मोटराइजर्स सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बीटेक, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों के नियमानुसार वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आईडी, आधार कार्ड एवं जीवित रोजगार पंजीयन अनिवार्य रूप से लाना होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में उपस्थित होकर उपलब्ध रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों का लाभ उठाएं। मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। दूरभाष क्रमांक 07805-233248 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Author

Related Articles

Back to top button