सिंगरौली जिले में आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

सिंगरौली- आज दिनांक 09/09/2026 को कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रणय कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वृत्त- सरई के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण ,परिवहन एवं विक्रय की विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कार्यवाही की गई जिसका विवरण निम्नानुसार है:
कार्यवाही के दौरान वृत्त- सरई के अंतर्गत ग्राम- खानुआखास, गजराबहरा व गोरा थाना सरई में आरोपी बाबू नंदन सिंह पिता रामललू सिंह, केशमती सिंह पति स्व. रामकरण सिंह, सुष्मिता सिंह पति शंकर सिंह , सियाराम जायसवाल पिता लक्षन धारी सिंह , शांति देवी जायसवाल पति लाला जायसवाल एवं जगदीश गुप्ता पिता हरिदास गुप्ता व ग्राम – पोंडीपाठ थाना – लांघाडोल में प्रेमवती साहू पति राजेश कुमार साहू के दुकान व रिहायसी मकान से कुल 3.6BL देसी मदिरा, 12.53BL विदेशी मदिरा व 205 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध *म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन(2000) की धारा 34 (1)(क) एवं (च) के तहत कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 27406/- रुपये हैं।
कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को ,आबकारी मुख्य आरक्षक बहादुर सिंह, आरक्षक धीरू सिंह व अनुज भुंजिया उपस्थित रहे।











