बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सरई पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के थाना सरई पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के मामले में त्वरित व सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के भीतर फरार आरोपी को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

अकेली पाकर पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 सितंबर 2026 की रात पीड़िता अपने पति के साथ थाना सरई पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 4 सितंबर 2026 को उसका पति गांव में ठेला लगाने गया हुआ था और वह घर में अकेली थी। दोपहर करीब 3:30 बजे घर के दरवाजे खुले होने का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला अरविंद कुमार जायसवाल घर में घुस आया।आरोपी ने पहले पति के बारे में पूछा और यह जानने के बाद कि वह बाहर गया है, उसने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

12 घंटे में दस्तयाब कर भेजा सलाखों के पीछे
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी अरविंद कुमार जायसवाल को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
उक्त त्वरित कार्रवाई में सरई थाने के उपनिरीक्षक यज्ञलाल वर्मा, आरक्षक अशोक यादव, सुरेश मिश्रा, अंकित शुक्ला, महेश कुमार, जीतेंद्र कुमार एवं महिला आरक्षक (359) वर्षा पाण्डेय की सराहनीय व सक्रिय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button