बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कोतरी नदी में बहा 13 वर्षीय बालक, रातभर तलाश के बाद सुबह मिला शव

तेज बहाव की चपेट में आया बादल साहू, ग्रामीणों ने अंधेरे में रातभर की तलाश; शव मिलने से गांव में पसरा मातम

सिंगरौली। जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहुआर में दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक बादल साहू की कोतरी नदी में बहने से मौत हो गई। रेलवे लाइन के समीप रहने वाला बादल शुक्रवार शाम नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया था। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अंधेरा होने के बावजूद नदी में उतरकर रातभर उसकी तलाश की।


सुबह उजाला होने पर ग्रामीणों ने दोबारा खोज अभियान शुरू किया। अथक प्रयास के बाद बादल का शव नदी के पानी से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मासूम की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलने पर जियावन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button