बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां के बाघाडीह में मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती, ट्रामा सेंटर में भर्ती; परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाघाडीह में 10 सितंबर की रात करीब 9 बजे एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती लावारिस हालत में मिली। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अपने संरक्षण में लिया और बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया।

स्थानीय निवासी नितेश सिंह के घर के पास मिली लगभग 19 वर्षीय यह युवती अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है। सांवले रंग और करीब 4 फीट कद वाली यह युवती छींटदार शर्ट, मटमैले रंग की सलवार पहने हुए है तथा उसने हरे रंग की शॉल ओढ़ रखी है। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह कुछ भी बोल नहीं पा रही है। पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए पहले उसे भोजन कराया और नए कपड़े पहनाए, जिसके बाद सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाया।

बरगवां पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस युवती अथवा उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे तत्काल सिंगरौली पुलिस कंट्रोल रूम (7049134457), थाना प्रभारी बरगवां (9425478422) या थाना बरगवां के नंबर (7587636697) पर संपर्क कर सूचित करें।

Author

Related Articles

Back to top button