बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से जा घुसी कार; हरियाणा के 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

बारिश और ट्रक की पिछली लाइट बंद होने के कारण हुआ हादसा, सभी युवक हरियाणा के गुरुग्राम से बांसवाड़ा (चाचाकोटा) जा रहे थे पर्यटन के लिए

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गरोठ के समीप तेज रफ्तार कार के आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस जाने से कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतकों में दो युवक हरियाणा के गुरुग्राम (गुड़गांव) और एक राजस्थान के अलवर का निवासी था।

एक्सप्रेसवे पर चढ़ते ही ट्रक से टकराई कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गरोठ के पास से एक ट्रक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ा ही था कि तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार उस ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों और घायल को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान:

अरविंद (पिता रोशनलाल), निवासी सिकंदरपुर, गुरुग्राम (हरियाणा)

बिंदर (पिता जगतसिंह), निवासी नाथूपुर, गुरुग्राम (हरियाणा)

कैलाश, निवासी अलवर (राजस्थान)

घायल का बयान: ट्रक की बैक लाइट बंद थी

हादसे में घायल हुए चौथे युवक विजेंदर (पिता हरपाल), निवासी नाथूपुर, गुरुग्राम (हरियाणा) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल विजेंदर ने बताया कि वे चारों युवक पर्यटन के लिए राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित प्रसिद्ध स्थल ‘चाचाकोटा’ जा रहे थे। जब ट्रक एक्सप्रेसवे पर चढ़ा, तो उसकी पीछे की लाइट बंद थी और बारिश के कारण विजिबिलिटी भी कम थी, जिसके चलते कार चालक को आगे चल रहा ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह भीषण हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button