बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

खड़िया कॉलोनी के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

शक्तिनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पहचान के प्रयास जारी

सिंगरौली। एनसीएल खड़िया कॉलोनी के गेट नंबर-2 के समीप अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी आसपास के ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से पुलिस को दी।सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही शव किन परिस्थितियों में यहां पहुंचा और युवक की मौत कैसे हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। घटना शक्तिनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच और शव की पहचान के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Author

Related Articles

Back to top button