सीईआरसी प्रतिनिधिमंडल ने किया एनटीपीसी विंध्याचल का दौरा
तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों की सराहना

सिंगरौली। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) के चेयरपर्सन जिष्णु बरुआ एवं सचिव हरप्रीत सिंह प्रूथी ने 19 और 20 सितंबर 2026 को एनटीपीसी विंध्याचल का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत उत्पादन के साथ तकनीकी नवाचार, सतत विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यों का अवलोकन किया।प्रतिनिधिमंडल ने विंध्याचल के व्यू प्वाइंट, स्टेज-3 कंट्रोल रूम और कार्बन-टू-मेथनॉल सुविधा का भ्रमण किया। स्टेज-3 कंट्रोल रूम में युवा अभियंताओं से संवाद कर उनके कार्य और अनुभवों की जानकारी ली। कार्बन-टू-मेथनॉल परियोजना में किए जा रहे नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की भी सराहना की।
एसएमसी बैठक में एनटीपीसी विंध्याचल की उपलब्धियों, सतत राख उपयोग, राख प्रबंधन, सीएसआर गतिविधियों और विभिन्न पुरस्कारों पर चर्चा हुई। बैठक में कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता, महाप्रबंधक मानव संसाधन रूमा दे शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान सीईआरसी प्रतिनिधिमंडल ने सीएसआर गतिविधियों के तहत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र और ओपन शेल्टर होम में जरूरतमंदों को श्रवण यंत्र, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और स्टेशनरी किट वितरित किए। सूर्य भवन गेस्ट हाउस में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, बलियरी की छात्राओं को साइकिल भी प्रदान की गईं।प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी विंध्याचल की तकनीकी क्षमता, नवाचार, पर्यावरणीय प्रतिबद्धता और सामाजिक सरोकारों की सराहना की।











