बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ करेंगे नागरिकों से संवाद

सिंगरौली। राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई, विंध्य प्रांत द्वारा ‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का आगमन होगा।

कार्यक्रम 20 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:30 बजे से होटल सत्या बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका, सामाजिक दायित्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई, विंध्य प्रांत हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप शुक्ला तथा सह संयोजक पवन कुमार सिंह बनाए गए हैं। आयोजकों ने नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
इसी संबंध में आज भारत विकास परिषद के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें उनके आगमन को लेकर चर्चाएं की गई

Author

Related Articles

Back to top button