देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

डंपर और कार की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

धार्मिक स्थल से लौट रहा था परिवार, नावां के मिठड़ी बाईपास पर हुआ हादसा

जयपुर। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के नावां शहर में बुधवार सुबह मिठड़ी बाईपास पर तेज रफ्तार डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में लक्ष्मण सिंह (46), उनकी पत्नी तुलसी (45), बेटी शीतल (22) और कार चालक रामाकिशन (35) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव उसमें फंस गए। पुलिस एवं 108 एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और नावां उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

बताया गया कि परिवार धार्मिक स्थल के दर्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान नारायणपुरा की ओर से आ रहे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button