बड़ी खबर

हिंडाल्को महान में 80 फ़ीट विशालकाय रावण का दहन, उमड़ा जनसैलाब – धूमधाम से मना दशहरा पर्व

पोल खोल पोस्ट / असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरे का पर्व हिंडाल्को महान में इस वर्ष खास आकर्षण के साथ मनाया गया। राम-रावण के महासमर की जीवंत झलक प्रस्तुत करने वाले रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर सत्य और धर्म की विजय का संदेश दिया।

रावण दहन के साथ ही पूरा परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।इस बार हिंडाल्को महान में जिले का सबसे बड़ा, 80 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया था,इस रावण के पुतले के निर्माण कास्टहॉउस प्रमुख संजय चतुर्वेदी व संजय राय के देखरेख मे किया गया,जो तकनीकी कौशल का अनूठा उदाहरण रहा।

एलईडी तकनीक से सजाया गया यह रावण अपनी आंखों से तेज प्रकाश बिखेरता दिखाई दिया। एक हाथ में तलवार और दूसरे में ढाल के साथ रावण का स्वरूप विकराल व जीवंत प्रतीत हो रहा था। रावण के परिधान पर भी लाइटिंग से आकर्षक सजावट की गई थी, जिससे विशालकाय और प्रभावशाली नजर आया।

दशहरे के इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोग, हिंडालको के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। राम ने रावण को अग्निबाण से भस्म कर दिया और देखते ही देखते विशाल रावण पुतला आतिशबाजी के आवाजों से धधक कर राख हो गया।

रावण दहन के पश्चात प्रभु राम का अयोध्या गमन व अयोध्या दरबार का मंचन किया गया और लोगो ने भगवान राम की पूजा अर्चना की गई.कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए हिंडाल्को इकाई प्रमुख एस. सेंथिलनाथ, एचआर हेड डॉ. विवेकानंद मिश्रा,पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक और स्मेल्टर हेड एस. शशि कुमार ने राम लीला निर्देशन के लिए अभिषेक उपाध्याय, इंदुवेश उपाध्याय,सांस्कृतिक कार्यक्रम ऑर्डिनेटर अल्का सिंह, उत्कर्ष, देवाशीष मित्रा व पूजा समिति के सदस्यों को इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button